पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत-कोशियारा में श्री राम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ एवम भव्य कलशयात्रा का आयोजन किया गया है,बता दें कि महायज्ञ महोत्सव का विराट चतुर्थ अधिवेशन है,कलशयात्रा में गाजे बाजे के साथ कन्याएं व महिलाओं यज्ञ मंडप से माथे पर कलश लिए बोकेया स्थित कोयल गई व कलशों में जल भरकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुनः यज्ञमंडप पहुँची।
इस दौरान पूरे क्षेत्र के साथ साथ वातावरण भी भक्तिमय हो गया, इस दौरान जय श्री राम व जय बजरंग बली के नारे गूंजते रहे।
इस दौरान विधायक श्री चौरसिया ने कहा कि महायज्ञ से प्रेम व भाईचारे की भावना मजबूत होती है,श्री चौरसिया ने क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमियों से सादर अनुरोध करते हुए अपील की है कि इस यज्ञ में सपरिवार शामिल होकर अपने जीवन को मंगलमय करें व प्रवचन श्रवण कर लाभान्वित हों।मौके पर उपस्थित जिला पार्षद विकास चौरसिया जी,रामलाव चौरसिया, भीष्म चौरसिया,सूरज पांडेय ,ब्यास राम जी,मुखिया अशेष चौरसिया,रामकरेश जी,बिनोद प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद,राजकिसोरी जी, शैलेन्द्र जी शम्भू जी,संजय जी
Comments
Post a Comment