पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार को आदर्श पंचायत बनाने में विश्वव्यापी पर्यावरणविद कौशल किशोर और उस पंचायत के दो बार से मुखिया रह रहे अमित जायसवाल की सबसे अहम भूमिका रही है। इन दोनों के कुशल एवं ईमानदार नेतृत्व और लोगों के प्रति समर्पण के कारण ही ऐसा संभव हो सका है। उक्त बातें पलामू के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम ने डाली बाजार के कौशल नगर के बाजार प्रांगण में आयोजित एक बैठक के दौरान बतौर मुख्यातिथि कही। सांसद श्री राम ने कहा कि आदर्श पंचायत बनने से पंचायत का और चहुमुंखी विकास होना तय है । उन्होंने इसके लिए
मुखिया अमित कुमार और पर्यावरणविद कौशल किशोर को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार काम करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास पर देश का विकास में सभी लोगों को उसका लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डाली बाजार पंचायत को अब प्रखंड का दर्जा दिलाने का काम करेंगे। ताकि और तेजी से इसका विकास हो सके। वहां के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि वे इस पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र, पार्क, बाजार, बिजली, शिक्षा, सड़क, पेयजल समेत सिंचाई की व्यवस्था कराने का काम किया है । उन्होंने आदर्श पंचायत के माध्यम से पंचायत में जलमीनार लगाकर पाइप लाइन से लोगों को घर तक पानी पहुंचाने का कार्य करेंगे ताकि पेयजल की समस्या का स्थायी निदान हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अमित कुमार ने की। जबकि संचालन पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने किया। बैठक में हरेंद्र सिंह, ईश्वरी पांडेय, अशोक सोनी, भगवान दास ,राजकुमार सिंह, अफजल अंसारी , सुचित कुमार जायसवाल, श्रवण कुमार जायसवाल, योगेंद्र प्रसाद, लालू प्रसाद , जुबेर अंसारी, धर्मदेव यादव, विनोद यादव , रामजी प्रसाद, सचिन ,महेश यादव ,कृष्णा सिंह, रामजन्म यादव ,रघुनाथ प्रसाद ,सुरेंद्र प्रसाद अमरेंद्र कुमार, बृजमोहन सिंह , ताज मोहम्मद, मुमताज, बाबूराम शिवनाथ,राम,मकबूल अंसारी, नरेश भुइयां आदि शामिल थे।
Comments
Post a Comment