पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
बेरमो विधायक ने अरमो पंचायत स्थित कोनार् नदी तट पर लगभग आठ करोड़ की लागत से मेघा जलापूर्ति योजना की नींव रखी
पालम समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
उग्रवाद प्रभावित आरमो में इंटेकवेल, गोविंदपुर सी में सामुदायिक भवन और बोकारो थर्मल थाना में नये बैरेक का शिलान्यास किया। आदिवासी संस्कृति से विधायक को किया गया स्वागत।
बेरमो में विकास की हर पहलू को बदल देंगे- ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां विकास की किरण दिखाई नहीं देगी :- कुमार जयमंगल
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह* बुधवार को उग्रवाद प्रभावित आरमो पंचायत स्थित कोनार नदी तट पर लगभग आठ करोड़ की लागत से मेघा जलापूर्ति योजना की नींव रखी। इसके बाद बोकारो थर्मल थाना में नये बैरेक और गोविंदपुर सी पंचायत में सामुदायिक भवन की भी आधारशिला रखें। विधायक बनने के बाद पहली बार आदिवासी गांव आरमो पहुंचे बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को आदिवासी संस्कृति से स्वागत किया गया। यहां पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि आने वाले पांच सालों में बेरमो में विकास की हर पहलू को बदल देंगे। ऐसा कोई कोना नहीं होगा, जहां विकास की किरण नहीं दिखाई देगी। पानी, बिजली, सड़क और शिक्षा पर मेरी फोकस रहेंगी। बेरमो की जनता के लिए हमेशा फिकरमंद हूॅ। विधायक ने कहा कि मेघा जलापूर्ति योजना के तहत आरमो पंचायत के लगभग 12 हजार ग्रामीणों को सीधे घर पर पानी मिलेगी। यहां के ग्रामीणों की हमेशा से मांग थी कि पीने की पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। इस योजना को धरातल में उतारने में कुछ समय लगेेगा। लेकिन इस गांव की विकराल समस्या जड़ से मिट जाऐगी। बोकारो थर्मल थाना में बैरेक बनने से पुलिसकर्मियों को यहां पर रहने में सुविधा हो जाऐगी।
मुखिया मणीराम मुर्मू ने कहा कि आरमो पंचायत के गंडके, कुसूमडीह, लुकूबाद, गंझूडीह, नयाबस्ती, खरहरिया, नदीधार व हथबजवा के ग्रामीण इस योजना से लाभाविंत होंगे। विधायक फंड से थाना में बैरेक और गोविंदपुर सी पंचायत में सामुदायिक भवन बनायी जाऐगी। इस मौके पर एसडीपीओ सतीश चंद्र झा, कांग्रेस नेता विकास कुमार सिंह, हसंराज प्रसाद, नप चैयरमैन चुन्नू सिंह, जोगेंद्र गिरी, रिंकू सिंह, बिनोद साहू, बबलू सिंह, संजय सिंह, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह, राजेश दूबे, महेश कुमार, पीके सिंह, विल्सन फ्रांसिस, बालेश्वर यादव, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, अख्तर अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
थाना में एक बैरेक की जरूरत थी: एसडीपीओ
बोकारो थर्मल थाना में नये बैरेक की शिलान्यास के बाद बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने कहा कि बोकारो थर्मल थाना में नये बैरेक बनने के बाद यहां पर पदास्थापित पुलिसकर्मियों को रहने की सुविधा हो जाऐगी। इंस्पेक्टर थाना बनने के बाद बोकारो थर्मल थाना की मैन पावर बढ़ गयी है।
Comments
Post a Comment