पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
कल दिनांक 8 फ़रवरी, 2021 दिन शोमवार को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा झारखण्ड प्रदेश का एक दिवसीय धरना कार्यक्रम राजभवन राँची के समक्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मंत्री लालचन्द महतो जी के अध्यक्षता में दी गयी। इस दौरान एक शिष्टमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री लालचंद महतो, पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा, राम टहल चौधरी, डॉ दिलीप सोनी, गंगा प्रसाद शर्मा, मो. अब्दुल ख़ालिक़, उपेंद्र नारायण सिंह एवं देवराज थे।
धरना को संबोधित करते हुए लालचन्द महतो ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग झारखण्ड की अनुसंशा के अनुसार पिछड़ों को नौकरी में 36 - 40% तक आरक्षण देने की सिफ़ारिश की गयी है, झारखण्ड उच्च न्यायालय ने भी 73% आरक्षण लागू करने पर सहमति प्रदान की है जिसमें 50% स्थायी और 23% को एडहॉक बेसिस पर, अतः सरकार से अविलंब 36% आरक्षण लागू करने की मांग करते है।
पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि अब झारखण्ड के पिछड़े जाग चुके है, गांव से लेकर शहर तक सभी एकजुट होकर आंदोलन के लिए तत्पर है और झारखण्ड की सरकार को सत्ता से विमुक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी इसलिए पिछड़ों की 56% आबादी के हित में शीघ्र आरक्षण देने का काम करें।
पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव के दौरान वादा की थी कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में पिछड़ों को 27% आरक्षण दूंगा लेकिन दुर्भाग्यवश उनका नारा कोरा कागज़ साबित हुआ।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष गंगा शर्मा, पूर्व विधायक छत्रु महतो, वरीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, अब्दुल ख़ालिक़, सागर कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, भागीरथ मण्डल, सुनील महतो, उपेंद्र नारायण सिंह, पप्पू राउत, जय प्रकाश यादव, कालीचरण, माधव चंद्र महतो, देव नारायण प्रजापति, गौरी शंकर यादव, विवेकानंद, धनिनाथ साहू, जगदीश महतो, आज़म अहमद, सुरेंद्र कुशवाहा, जगदीश महतो, राजू प्रजापति, रीता देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, राम प्रवेश कुशवाहा, राजकुमार, पंकज प्रजापति, चंद्रिका महतो, आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment