पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
बजरंग नगर हैदर अली रोड मैं माता रानी के मंदिर निर्माण की चौथी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 501 महिलाओं के द्वारा निकाला गया भव्य कलश शोभायात्रा यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर लालपुर डिक्शनरी तलाव से जल भर कर तिरिल रोड देवी मंडप में विधिवत पूजा कर बजरंग नगर मंदिर प्रांगण पहुंची एवं दिनांक 12 /2 /2021 दिन शुक्रवार से लेकर 16/2 /2021 तक संध्या 6:00 बजे से भागवत कथा का आयोजन किया गया है एवं 17-02-2021 को मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया है
विशाल कलश शोभायात्रा में शामिल मुख्य रूप से मंदिर संचालक एवं वार्ड नंबर 10 के पार्षद माननीय श्री अर्जुन यादव जी एवं श्री रंजन पासवान जी, मनोज अग्रवाल, मंटू तिवारी, मदन कुमार ,प्रदीप सिंह ,ओमप्रकाश तिवारी,रूबी देवी एवं पूर्व पार्षद संगीता देवी ,सीता देवी, केदेवी, विंदूजा ,सुभाष झा,बसंत साहू ,संटू तिवारी,बिट्टू राय और सैकड़ों लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए
Comments
Post a Comment