पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
रांची के 50 हजार किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। रांची डीसी छवि रंजन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की समीक्षा बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक प्रो एक्टिव होकर काम करें और डेटा अपलोड करने से पहले आवश्यक रूप से वेरीफाई करें। एक से दो दिनों में 50 प्रतिशत से ज्यादा डेटा अपलोड करने का प्रयास करें। उपायुक्त ने पोर्टल पर डेटा अपलोड की अद्यतन स्थिति की जांच की। उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत पोर्टल पर डेटा अपलोड की समीक्षा की।
प्रज्ञा केंद्र जाकर चेक करें अपना डेटा
समीक्षा के दौरान झारखंड ग्रामीण बैंक के अलावा दूसरे किसी भी बैंक की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।
विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से डेटा अपलोड की धीमी गति की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। बैंकर्स द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा डेटा अपलोड किया जाएगा। उपायुक्त छवि रंजन ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि प्रज्ञा केन्द्र में जाकर अपना डेटा चेक कराएं और ई-केवाईसी कराएं।
50 हजार तक के ऋण होंगे माफ
बताते चलें कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत सभी रैयत और गैर रैयत के 50 हजार रुपये तक के कृषि ऋण माफ होंगे, चाहे वह किसी भी बैंक से लिया गया हो। 31 मार्च 2020 तक ऋण लेने वाले किसान ही इसके दायरे में आएंगे। एक परिवार से एक ही व्यक्ति को इसका लाभ मिल सकता है।
इसके एवज में आवेदन देने वाले किसानों से एक रुपये सेवा शुल्क के तौर पर लिया जाएगा। पैसा सीधे बैंक खाते में जाएगा। योजना का लाभ के लिए राशन कार्ड भी अनिवार्य होगा। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, कार्यपालक दंडाधिकारी सह राजस्व प्रभारी ब्रजलता, एलडीएम रांची एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment