पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पुलवामा हमले में शहीद 40 सैनिकों की दूसरी बरसी पर पर्यावरणविद कौशल ने चंदन के पौधे लगाकर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
वीर शहीदों को सम्मान और वृक्षों की पूजा ही हमारी संस्कृति है पूनम
पुलवामा में शहीद जवानों की यादों में उनकी दुसरीं वरसी पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने गढ़वा जिले के रमुना प्रखंड के गोसाई डीह एवं बिशुनपुर प्रखंड के कोचेया में चंदन का पौधा लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के पूर्व शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। राष्ट्रीय गान से शुरुआत की गई कार्यक्रम का समापन वृक्षों पर रक्षाबंधन कर किया गया। पर्यावरणविद ने कार्यक्रम में शामिल लोगो को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद 40 वीर सपूतों के दूसरी बरसी पर उन्हें नमन करते हुए चंदन के पौधे लगाए गए । उन्होंने कहा कि पौधे से न सिर्फ 84 लाख योनि जीवों की रक्षा होगी बल्कि उन शहीदों की याद भी ताजा कराते रहेगी। जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने देश की सुरक्षा में शहीद हुए तमाम सैनिकों की आत्मा को नमन करते हुए कहा कि वृक्ष और सैनिक दोनों पूजनीय हैं क्योंकि दोनों ही समाज के परोपकार में लगे रहते हैं।
पर्यावरण धर्मपुर कौशल ने कहा कि वे अपनी निजी खर्चों पर निःशुल्क पौधा वितरण सह रोपन के 55 वर्ष एवं पर्यावरण धर्म और वन राखी मूवमेंट 45 वर्ष पूरा होने के उपरांत वर्ष 2020 21 के लिय पलामू उपायुक्त ने निशुल्क पौधा वितरण शिविर का उद्घाटन जुलाइ किए थे। देश के 10 राज्यों के विभिन्न स्थानों पर वृक्षों पर रक्षाबंधन और पर्यावरण धर्म पर गोष्ठी के आयोजन कर एक लाख निःशुल्क पौधा वितरण और रोपण के लक्ष्य के साथ कार्यक्रम किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि सह संस्था के प्रधान सचिव और पर्यावरणविद के धर्मपत्नी पूनम जायसवाल ने कहा कि लोग पर्यावरण धर्म के 8 मूल मंत्रों को अपनाएं और पौधों लगाकर अपने बच्चे की तरह देखभाल करें क्योंकि बड़ा होकर बच्चे और पौधे दोनों आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा सिंह एवं संचालन कुमार आशुतोष ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुनैना देवी सिंह ,आलोक प्रताप देव, चैतन्य प्रताप देव ,हिमांशु प्रताप देव, प्रसाद प्रजापति, कामेश्वर यादव ,दुलार राम, राम किशुन, आकांक्षा आदि शामिल थे ।
Comments
Post a Comment