पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नक्सलियों के तांडव से परेशान झारखंड पुलिस ने भाकपा माओवादी, टीएसपीसी और जेजेएमपी के 35 नक्सलियों का फोटो जारी किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
नक्सलियों के तांडव से परेशान झारखंड पुलिस ने भाकपा माओवादी, टीएसपीसी और जेजेएमपी के 35 नक्सलियों का फोटो जारी किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि जारी तस्वीरों में 15 लाख का इनामी टीपीसी का उग्रवादी मुकेश गंझू भी शामिल है। पुलिस ने जारी पोस्टर के माध्यम से अपील की है कि इन नक्सलियों की सूचना देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। यह भी आश्वस्त किया है कि सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
जिन 35 नक्सलियों की तस्वीर जारी की गई है उनमें टीपीसी के छह, भाकपा माओवादी के 23 और जेजेएमपी के छह नक्सली शामिल हैं। इनमें 15 लाख का इनामी मुकेश गंझू और आक्रमण गंझू, पांच लाख इनामी दशरथ उरांव, राकेश गंझू, एक लाख का इनामी पत्थर जी और अनिल उरांव शामिल हैं।
भाकपा माओवादी से जुड़े नक्सलियों में विमल उर्फ राधेश्याम यादव पर 25 लाख, नवीन उर्फ सर्वजीत, छोटू खरवार पर 15 लाख, मृत्युंजय, बलराम, रवीन्द्र गंझू व नीरज सिंह पर 10 लाख,अगनु गंझु,प्रदीप सिंह खरवार,बालक गंझु,नागेंद्र उरांव, किशोर उर्फ विमल व नेशनल भोक्ता पर पांच- पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।शेष पर एक - एक लाख रुपए इनाम घोषित हैं।
एक लाख का इनामी नक्सलियों में जितेंद्र गंझू, राज भुइयां, रवि जी, अमित तुरी, सुखलाल बिरजिया, कारू उर्फ बंधु और बबलू राम शामिल हैं।टीएसपीसी के मुकेश गंझू व आक्रमण गंझू पर 15 लाख,दशरथ उरांव व राकेश गंझू पर पांच लाख,लक्ष्मण गंझू उर्फ पत्थर व अनिल उरांव पर एक - एक लाख रुपए के इनाम घोषित किए गए हैं।
जेजेएमपी के पप्पू लोहरा ,बीरबल उरांव व लवलेश गंझू पर पांच लाख तथा शिवा सिंह, गणेश लोहरा व शिवपूजन पर एक-एक लाख का इनाम रखा गया है। इधर पुलिस ने अपील की है कि बच्चों को पढ़ाएं, न कि माओवादी दस्ते में शामिल कराकरा उसकी जिंदगी बर्बाद करें। नक्सलियों का कोई मूवमेंट होने पर उसकी सूचना पुलिस को दें, यह सूचना पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Comments
Post a Comment