पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
रांची: योगदा सत्संग आश्रम आत्म-साक्षात्कार के सत्यान्वेषियों के लिए दो दिवसीय साधना संगम का आयोजन आगामी 27 फरवरी को करेगा। इस कार्यक्रम का
संचालन योगदा संन्यासियों के नेतृत्व में ऑनलाइन होगा। परमहंस योगानन्द द्वारा स्थापित यह आध्यात्मिक संस्था कुछ अरसे से योग, ध्यान, प्रार्थना आदि का ऑनलाइन आयोजन कर रही है।
आश्रम सूत्रों ने बताया कि क्रियायोगी साधकों की सुविधा और आध्यात्मिक उन्नति के लिए साधना संगम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के हज़ारों साधक भाग लेंगे। महामारी के दौर से गुज़र रहे विश्व को देखते हुए योगदा सत्संग के आश्रम और ध्यान केंद्र के बंद होने के कारण अत्यंत सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन योग, ध्यान और प्रार्थना का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इसमें सामूहिक ध्यान का लाभ मिल रहा है। परमहंस योगानन्द ने कहा था कि समूह के अदृश्य चुंबकीय स्पंदन के विनिमय के नियम द्वारा एक साथ ध्यान करने से प्रत्येक साधक आत्म-साक्षात्कार के अपने लक्ष्य में सहयोग पाता है।
आश्रम के द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी की सुबह छह बजे अंग्रेज़ी और हिंदी में शक्ति-संचार व्यायाम और लंबे ध्यान सत्र का आयोजन होगा। दिन के 11 बजे हं-सः प्रविधि की हिंदी में समीक्षा की जाएगी। संध्या पांच बजे अंग्रेज़ी और हिंदी में शक्ति-संचार व्यायाम तथा ध्यान-सत्र होगा। रात आठ बजे हिंदी में प्रेरक व्याख्यान होगा। 28 फरवरी की सुबह छह बजे पहले दिन की तरह शक्ति-संचार व्यायाम तथा अंग्रेज़ी और हिंदी में लंबे ध्यान-सत्र का संचालन होगा। 11 बजे हिंदी में ओम प्रविधि की
समीक्षा की जाएगी। ढाई बजे शक्ति-संचार व्यायाम का हिंदी में समीक्षा-सत्र होगा, जबकि संध्या पांच बजे हिंदी में शक्ति-संचार व्यायाम, ध्यान और समापन सत्संग का आयोजन होगा।
अधिक जानकारी योगदा सत्संग सोसाइटी: की वेबसाइट पर उपलब्ध है
Comments
Post a Comment