पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र दिनांक 26 फरवरी 2021 से दिनांक 23 मार्च 2021 तक आहूत किया गया है। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी प्रकार की रैली/जुलूस को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्तादेश में निहित निर्देश के आलोक में उक्त क्षेत्र में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि आयोजित नहीं किये जा सकेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधानसभा सत्रावधि के लिए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची द्वारा निषेधाज्ञा जारी की गई है।
यह निषेधाज्ञा दिनांक 26 फरवरी 2021 के प्रातः 06ः00 बजे से दिनांक 23 मार्च 2021 तक रात्रि 10ः00 बजे तक निम्नलिखित बिन्दुओं पर लागू रहेगा।
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों एवं धार्मिक तथा अंतेष्टि कार्यक्रम को छोड़कर उक्त क्षेत्र मंे 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना।
किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉलवर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना।
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर निकलना या चलना।
किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आम सभा का आयोजन करना।
Comments
Post a Comment