पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
आज बीआरपी सीआरपी एसएस संघ के प्रतिनिधिमंडल मिशन 21 के तहत संध्या 8 बजे माननीय विधायक मांडर सह पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की जी से संघ के प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज बीआरपी सीआरपी एसएस संघ के प्रतिनिधिमंडल मिशन 21 के तहत संध्या 8 बजे माननीय विधायक मांडर सह पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की जी से संघ के प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए उसके समाधान के लिए पहल करने का अनुरोध किया।जिसमें प्रमुख मांग समायोजन एवं बुनियादी सुविधाएं है।माननीय विधायक महोदय ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में सरकार से वार्ता की जाएगी।आप लोगों के बेहतरी के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस संबंध में विधानसभा में भी आवाज बीआरपी सीआरपी के लिए उठाएंगे। विधानसभा में आवाज उठाने के लिए प्रश्न भी सनसूचित किया गया जिसमें मुख्य रुप से समायोजन, केंद्रीय श्रम कानून के तहत न्यूनतम वेतन 24000 एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं है।संघ के प्रतिनिधिमंडल में गढ़वा के जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर जी एवं लोहरदगा से जावेद अंसारी जी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment