पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त श्री छवि रंजन ने बैठक में चान्हो प्रखंड के ग्राम सिलागाईं का समग्र विकास हेतु चयनित 12 प्रस्तावों को लेकर पदधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज दिनांक 09 फरवरी 2021 को शहीद ग्राम विकास योजना अंतर्गत चान्हो प्रखंड के ग्राम सिलागाईं का समग्र विकास हेतु योजना के चयन के संबंध में उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, बीडीओ चान्हों, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेटीडीएस, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी-2, शहीद परिवार के वंशज एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में उपायुक्त श्री छवि रंजन ने चान्हो प्रखंड के ग्राम सिलागाईं का समग्र विकास हेतु चयनित 12 प्रस्तावों को लेकर पदधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। स्वरोजगार हेतु बकरी, कुक्कुट एवं सुअर पालन सह सेड निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग व्यक्तियों को देने के प्रस्ताव पर उपायुक्त द्वारा जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेटीडीएस को निदेशित किया गया। आर्थिक सहयोग के लिए परिवार की महिलाओं के लिए एसएचजी बनाने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया। उन्होंने डीपीएम जेएसएलपीएस को एसएचजी बनाये जाने पर क्रेडिट लिंक कराने का निदेश दिया।
किसानों को मिश्रित खेती प्रोत्साहन हेतु निजी तालाब का निर्माण, शहीद स्थल को सुंदर एवं दर्शनीय बनाने, श्मशान घाट की घेराबंदी आदि के प्रस्ताव पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये।
Comments
Post a Comment