पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
अयोध्या में बन रहा राम मंदिर में 103 वर्षिय वृद्ध दंपत्ती ने किया सहयोग
फोटो कैप्सन : श्रीराम समर्पण निधि योजना के तोलरा संयोजक को सहयोग राशि देते 103 वर्षिय वृद्ध दंपत्ती छठू तिवारी व उनकी पत्नी शिकेशर देवी
संवादसूत्र,विश्रामपुर,पलामू : श्रीराम समर्पण निधि योजना के तोलरा संयोजक सह भाजपा विश्रामपुर प्रखंड महामंत्री अमरेश तिवारी नें 103 वर्षिय वृद्ध दंपत्ती छठू तिवारी व उनकी पत्नी शिकेशर देवी ने यह बताया की अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है।जिसे ले आपसे सहयोग को आए हैं।वृद्ध का खुशी से आँसू छलक गया।तोलरा की पृष्ठभुमि में महाराज युद्धिष्ठिर की तुलना से नवाजे गय छठू तिवारी का वृद्ध ,युवा,सभी में अलग पहचान स्थापित किए हैं।छठू तिवारी भक्ती भाव के लिए अगल बगल सैकडो़ गाँव में जाने जाते हैं।अपने पाँच भाईयों में सबसे छोटे सिर्फ ईश्वर की अराधना में समय बिताते है।यहाँ तक छठू तिवारी ने बताया की ईश्वर की भक्ती के आगे मैं आज भी पैतृक जमीन भाईयों ,भतीजा के पास छोड़ दिए हैं।अमरेश तिवारी ने बताया की 5000 जनसंख्या वाला गाँव तोलरा में ऐसा राम भक्त मैं अपने जीवन के 53 वर्षो में नहीं देखा।वहीं वृद्ध महिला शिकेशर देवी ने कही ।की मैं भगवान राम की मंदिर का दर्शन करने को बहुत लालायित हूँ ,कब से नैना निहार रही है की रामलला तंबू से निकल अपना घर में बिराजे।
Comments
Post a Comment