पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2021 के परीक्षार्थी आज शनिवार से परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं. बिना विलंब शुल्क के दो से 22 जनवरी तक तथा विलंब शुल्क के साथ 23 से 30 जनवरी तक फॉर्म ऑनलाइन जमा होगा.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा -2021 का फॉर्म जमा लिया जायेगा. मैट्रिक के परीक्षार्थी कक्षा नौ के अंक पत्र व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा के अंक पत्र में दी गयी जानकारी के अनुसार पंजीयन व अन्य विवरणी भरेंगे.
स्कूल, कॉलेज परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए वर्ष 2019-21 के लिए उपलब्ध कराये गये यूजर आइडी एवं पासवर्ड का प्रयोग करेंगे. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 20 मार्च के बाद शुरू हो सकती है. इसकी वास्तविक तिथि की घोषणा इस माह के अंत तक की जा सकती है.
मैट्रिक संपूरक परीक्षा-2020 में सफल 15722 परीक्षार्थियों को 11वीं परीक्षा 2021 में पंजीयन का अवसर मिलेगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जल्द ही पंजीयन की तिथि घोषित की जायेगी. कोविड-19 के कारण वर्ष 2020 की मैट्रिक संपूरक परीक्षा इस वर्ष नवंबर में हुई है. परीक्षाफल प्रकाशन के पूर्व ही वर्ष 2021 की कक्षा 11वीं की पंजीयन की तिथि समाप्त हो गयी थी. जैक विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीयन का अवसर देगा.
लाइट हाउस शिलान्यास पर बोले सीएम सोरेन, सात लाख में तो गरीब खुद बना लेंगे भव्य आवास
रांची :-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के ऑनलाइन शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन घरों में लाभुकों का आर्थिक योगदान कम करने के लिए केंद्र सरकार के हिस्से का योगदान बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में लाइट हाउस परियोजना के अंतर्गत 1008 आवास बनाए जाने हैं। इस परियोजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ लाभुकों को भी करीब सात लाख रुपये की हिस्सेदारी देनी है। लेकिन, झारखंड पिछड़ा राज्य है। यहां गरीबों और मजदूरों की बड़ी आबादी है। राज्य के गरीब-मजदूरों के लिए निर्धारित हिस्सेदारी चुकाना आसान नहीं है। मुख्यमंत्री ने गरीबों और मजदूरों के आर्थिक हालात देखते हुए प्रधानमंत्री से इस योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से कहा कि 315 वर्ग फुट में बनने जा रहे लाइट हाउस की कीमत लगभग 13.5 लाख रुपए है। केंद्र और राज्य सरकार के अलावा लाभुक को करीब सात लाख रुपए देने होंगे। झारखंड जैसे गरीब राज्य में लोगों के पास इतना पैसा हो तो वह खुद का भव्य आवास बना लेंगे।
Comments
Post a Comment