पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
जावेद बने रहेंगे अध्यक्ष
स्वंयसेवी संस्था मौलाना आज़ाद वेलफेयर सोसाइटी कैरो का आज विस्तार किया गया। चांदनी चौक कैरो में हुई सोसाइटी के बैठक में सोसाइटी की नयी रूपरेखा तैयार की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष के तौर पर जावेद अख्तर, मीडिया प्रभारी जहांगीर अंसारी तथा संगठन मंत्री साजिद अंसारी बने रहेंगे। सर्वसम्मति से सोसाइटी के महासचिव का पद जुबैर अंसारी को दिया गया। इमरान खान तथा इस्तियाक अंसारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सोसाइटी के सभी अन्य उपाध्यक्ष तथा सभी सचिव अपने पद पर यथावत बने रहेंगे।कमेटी का यह स्वरूप सन् 2021,अर्थात सिर्फ एक वर्ष के लिए होगा।आजीवन संरक्षक के तौर पर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अलीरजा अंसारी,पू्व महासचिव समीद अंसारी और पूर्व प्रवक्ता नयुम अंसारी चुने गये हैं। पुन: अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद जावेद अख्तर ने कहा कि जिस भरोसे और उम्मीद के साथ मुझे यह भार दिया गया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।सोसायटी के पूर्व के पदाधिकारियों द्वारा छेड़ी गई दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम और शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के कार्यक्रमों पर सोसायटी का फोकस हमेशा बना रहेगा।मौके पर सोसाइटी के मीडिया प्रभारी जहांगीर अंसारी ने कहा कि सोसाइटी का मुख्य लक्ष्य हमेशा से समाज सेवा, समाज सुधार और सामाजिक जागरूकता रही है। विगत 11 वर्षों से इन क्षेत्र में सोसाइटी ने कई बड़े - बड़े काम किए हैं। जब तक समाज शिक्षित और जागरूक नहीं होगी तब तक लोग अपने हक़ और अधिकार के बारे में नहीं जान पाएंगे। इसलिए आगे भी सोसाइटी बढ़ - चढ़ कर समाज की बेहतरी के लिए काम करती रहेगी। मौके पर सोसाइटी के बहुत सारे नए और पुराने सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment