पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
चेहरे की मुस्कान मुख मंडल को और सुंदर बना बना देती है परंतु दांतों की सुरक्षा और उसका ख्याल हर कोई नहीं रख पाता अगर आपकी मुस्कुराहट हमेशा बनाए रखना हैं तो डेंटल केयर की हमेशा जरूरत पड़ती है अब डेंटल केयर के लिए डेंटिस्ट की आवश्यकता पड़ती है जो गांव गरीब किसान मजदूर आदि हर तबके के लोगों के पास ना तो इतना संसाधन है और ना ही वह इसे जरूरत की चीजों में आंकते हैं, परंतु अब आपके शहर डालटनगंज में सुपर स्पेशल डेंटल क्लीनिक स्माइल क्राफ्ट जो कि विगत 7 सालों से अपनी सेवा सुरेश दुलारी पॉली क्लिनिक के अभिन्न अंग के रूप में मेदिनीनगर सेवा सदन के बगल में दे रही थी। अब इसकी नई शाखा मेदिनीनगर स्थित बैरिया चौक चंद्रा रेसिडेंसी के जस्ट सामने प्रारंभ की गई जहां मरीजों को अत्याधुनिक सुविधा से लैस उपकरणों की मदद से दंत चिकित्सक देंगे उचित परामर्श एवं सही इलाज। जिसका शुभारंभ पलामू उपायुक्त शशि रंजन जी ने किया मौके पर एनडीसी शैलेश कुमार डॉ अरुण शुक्ला आरपी सिंहा सिविल सर्जन जॉन एफ केनेडी डॉक्टर विजय सिंह डॉ प्रवीण सिद्धार्थ डॉ रोहित पांडेय श्वेता सिंह डॉक्टरी लीयू अनिल श्रीवास्तव सुशील पांडेय संजय कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित गणमान्य लोगों ने डॉ विनीत कुमार सिंह एवं डॉ श्वेता सिंह की पूरी टीम को बधाई दिया जिसमें माननीय उपायुक्त महोदय ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी अत्याधुनिक उपकरण अगर हमारे जिले में हो तो हमें और आम जनता को भी डेंटल संबंधित शिकायतों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। डॉ अरुण शुक्ला ने कहा कि संस्थान तो पूरे पलामू में बहुत खुले परंतु जो विनीत ने खोला है वैसी संस्थान पलामू के लिए वरदान साबित है।
बिट्टू पाठक कांग्रेस ने कहा कि यह संस्थान प्रारंभ से ही पलामू वासियों के लिए मददगार था और अब तो अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हो चुका है अब किसी भी तरह के दांत मुंह संबंधित बीमारियों के लिए रांची पटना दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हुसैनाबाद विनु सिंह ने कहा कि यह हॉस्पिटल जनता ओं के लिए जिला मुख्यालय में मददगार साबित होगा डॉ विजय सिंह की तरह डॉक्टर विनीत कुमार सिंह और उनकी टीम भी चौबीसों घंटे सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं।
उप महापौर मेयर मंगल सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि हमारे नगर निगम क्षेत्र में ऐसी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस दांत का हॉस्पिटल हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है।
Comments
Post a Comment