पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
अपने झारखण्ड की ख़ुशहाली और सँवारने का काम सभी मिलकर करेंगे : प्रो.जयंत अग्रवाल
रांची. झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केंद्रीय कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ.प्रणव कुमार बब्बू ने कहा है कि सकारात्मकता की दिशा में बढ़ता और सही तरीके से किया गया आंदोलन ही झारखण्ड की मौलिक पहचान है और इसका सम्मान होना चाहिये. उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी को सम्मान-पहचान देना झारखण्ड की ज़मीनी सोच है और इसे कोई बदल नहीं सकता.
डॉ.बब्बू ने प्रख्यात शिक्षाविद एवं सीएनआई चर्च के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रो.जयंत अग्रवाल को झारखण्ड आंदोलनकारी दिवस एवं जयपाल सिंह मुंडा जयंती के अवसर पर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. ज्ञातव्य है कि पिछले 3 जनवरी को झारखण्ड आंदोलनकारी दिवस के अवसर पर राजधानी से बाहर रहने के कारण उन्हें यह प्रतीक प्रदान नहीं किया जा सका था.
इस अवसर पर प्रो.अग्रवाल ने कहा कि अपने झारखण्ड की ख़ुशहाली और इस प्रकृति प्रदेश को सँवारने का काम हम सभी का है और इसमें किसी के द्वारा भी लापरवाही नहीं होनी चाहिये.
इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि झारखण्ड के सपूत जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा को बहू बाजार के पास शीघ्र स्थापित करने के लिये प्रयास किया जाये साथ ही, जयपाल सिंह मुंडा सहित झारखण्ड के अन्य सम्मानित विभूतियों को यहाँ के विद्यालयों में पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर सही दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जायें.
Comments
Post a Comment