पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
कल रात 10बजे पुनः चैनपुर प्रखंड के चांदो पंचायत खुरा गांव में कामेश्वर सिंह डीलर के यहाँ जंगली हांथी ने जम कर उत्पात मचाया बताया जा रहा है कि दो दिन पहले चांदो पंचायत के ही ग्राम-बरवाखाड़ में लगभग 8 से 10 आदिम जनजाति कोरवा परहिया के घरों को पूरी तरह से नष्ट कर चुका है फिर भी वन विभाग के उच्च अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रहा है बीती रात चांदो पंचायत के खुरा गांव में घुस कर हाथी ने स्थानीय डीलर कामेश्वर सिंह के यह घुस कर राशन वितरण के लिए रखा हुआ 20 से 25 बोरिओं में से लगभग 5 बोरी को अपना आहार बनाते हुए एक एक भर्ती गाय को भी उठा कर पटक दिया है जो वह अब चल फिर भी नही रही है साथ ही कई खेतों में लगे फसल को भी बर्बाद कर चुका है वही मौके पर पहुँचे वन विभाग वनरक्षी-संदीप डोड़ड्राय ने स्थानीय लोगों को कहा की हमलोगों ने चैनपुर वन पदाधिकारी को इसकी लिखित सूचना के माध्य्म से अवगत करा दिया है पर उच्च अधिकारी इस पर कोई कार्यवाही करने में अभी तक सक्षम नही हो पाया है वहीं आक्रोशित जनता व पंचायत प्रतिनिधियों में पंचायत समिति अर्जून सिंह व युवा समाज सेवी प्रमोद सिंह चेरो ने आक्रोश में आकर चेतावनी दिया है कि यदि वन विभाग इस तुरंत उचित कार्यवाही नही करती है तो स्थानीय जनता जन आंदोलन करने को विवश होगी...!
Comments
Post a Comment