पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
संवाददाता पलामू
+917979886793
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका से 1915 में लौटे थे महात्मा गांधी
पर्यावरणविद ने सांस्कृतिक मूल्यों को विश्व में सर्वोत्तम रूप में प्रदर्शित कर देश को गौरान्वित करने वाले प्रवासियों को दी बधाई
निरसा धनबाद झारखंड
धनबाद जिले के कुमारडूबी मैथन मोड समेत निरसा एसडीपीओ कार्यालय परिसर में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा के साथ चंदन का पौधा लगाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ चंदन के पौधे लगाते हुए पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्र की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि धनबाद विश्व का तीसरा और भारत का पहला जिला है जो सबसे अधिक प्रदूषित है । इसका मुख्य कारण बड़े पैमाने पर खदान होना और वर्षों से खदान में लगी आग को नहीं बुझाया जाना। जिससे यहां के लोगों को प्रदूषण की आग मैं झूलसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय रहते लोग पर्यावरण धर्म के 8 मूल मंत्रों को नहीं अपनाया तो आने वाले पीढ़ी विकलांग हो जाएगी।
एसडीपीओ विजय कुमार ने पर्यावरणविद कौशल की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है कि उनके कार्यालय परिसर में चंदन का पौधा लगाया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्यावरणविद के कार्यों से लोगों को सीख लेने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पौधे को लगाकर उसे बच्चे की तरह बचाना होगा। तभी हम और आने वाले पीढ़ी को प्रदूषण नामक शत्रु से छुटकारा दिला सकते हैं । उन्होंने किसानों को अन्न की खेती के साथ वृक्ष की खेती भी करना होगा तभी आत्मनिर्भरता आएगी।
पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि वीर सपूतों की शहादत से देश को मानव जैसी शत्रु से आजादी तो मिली है परंतु प्रदूषण नामक शत्रु से अभी आजाद कराना बाकी है। उस आजादी को पाने के लिए देश और दुनिया के बूढ़े से बच्चे तक को पौधा रूपी मिसाइल का इस्तेमाल करना होगा तभी हम और आने वाले पीढ़ी को प्रदूषण की आग से छुटकारा दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चलाए जा रहे हैं निजी खर्चे पर निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन के 55 वर्ष और पर्यावरण धर्म और वन राखी मूवमेंट के 45 वर्ष पूरा होने के उपरांत कोरोना काल में भी पौधा लगाने का कार्यक्रम जारी है। एसडीपीओ कार्यालय परिसर में पौधरोपण उसी कार्यक्रम का हिस्सा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनाथ प्रसाद वर्मा और संचालन उमेश राम ने की। प्रमुख लोगों में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद जायसवाल ,पवन कुमार जायसवाल, सत्येंद्र प्रसाद ,सुमन देवी ,रुचि देवी, पूजा देवी, कोमल जायसवाल, सिद्धि कुमारी, शिवाका कुमारी ,आराध्या जायसवाल, विश्वनाथ महतो, सुरेंद्र तिवारी, अविनाश कुमार , रुपेश गुप्ता, प्रतिभा पांडेय, दिनेश कुमार, आकाश कुमार, और सोया कुमारी समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment