पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
प्रतिनिधि मेदनीनगर
श्री सलील किशोर दुबे अधीक्षण अभियंता औरंगा निर्माण अंचल मेदनीनगर आज सेवानिवृत्त हुए श्री दुबे ने कहा कि बृहद रूप से अलग-अलग प्रोजेक्ट पर हमने काम किया जिसने कभी जान माल की सुरक्षा आदि चीजों को देखते हुए भी अपने कार्य को पूरी तरह से निर्वहन किया सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यों को करने के लिए अपना एक खास एटीट्यूड होना चाहिए किसी के दबाव में आकर अपने पद का गलत उपयोग ना करें उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास आदि कार्यों में पेय जल की भूमिका बहुत बड़ी होती है ग्रामीण सुदूरवर्ती इलाकों में लोगों तक उचित जल का प्रबंधन नहीं हो पाता है यहां कार्य भी करना बहुत आसान है क्योंकि यहां लोकल प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करना होता है किस क्षेत्र में कितनी और किस चीज की जरूरत है वह आपको लोकल प्रतिनिधि सूचना देते हैं जिसे अभिलंब उनका कार्य पूरा होता है और आगे भी आने वाले सभी पदाधिकारियों को यही संदेश देना चाहूंगा कि अपने कर्तव्य का निर्वहन साफ स्पष्ट और इमानदारी पूर्वक करें रामरतन साहू जो निम्न वर्गीय लिपिक औरंगा निर्माण के थे उनका भी सेवानिवृत्त आज हो गया श्री साहू ने कहा कि आपका प्यार आशीर्वाद सदैव बना रहे मैं ऑफिस में फिर वापस कभी आओ तो वही दुलार और प्यार सम्मान मुझे मिलता रहे मैं इसी की कामना करता हूं
मौके पर राजेश चौधरी अधीक्षक अभियंता औरंगा निर्माण अंचल मेदिनीनगर श्री विश्वनाथ प्रसाद ताती कार्यपालक अभियंता औरंगा निर्माण मंडल पाकी पवन कुमार केसरी कंप्यूटर ऑपरेटर श्री संजय कुमार सुश्री श्रुति मिश्रा श्री मुकेश कुमार श्री प्रेमाधार राय श्री सोमरा उरांव श्री बाल किशोर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे
Comments
Post a Comment