पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन ने की समीक्षा
अभियंता को उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निदेश
आज दिनांक 06 जनवरी 2021 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में निदेशक डीआरडीए रांची, अधीक्षण अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता) रांची अंचल, डोरण्डा रांची एवं कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल रांची में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत चल रहे विभिन्न स्कीम्स की जानकारी ली। उन्होंने दोनों प्रमंडलों में कार्यक्रम के तहत पूरे और चल रहे स्कीम की रिपोर्ट देने का निदेश अभियंताओं को दिया। उपायुक्त ने फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन, एमवीएस और एसवीएस आदि स्कीम की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली। स्कीम के तहत जहां कनेक्शन नहीं हो पाया है उसकी रिपोर्ट भी देने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
आपको बतायें कि जल जीवन मिशन महत्वपूर्ण योजना है। इस मिशन के माध्यम से वर्ष 2024 तक चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता एवं गुणवत्ता पूर्ण पीने योग्य पानी पहुंचाना है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के साथ-साथ जल संरक्षण और संचयन जैसे योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है ताकि जमीन के नीचे लगातार कम होते पानी के स्तर को भी फिर से रिचार्ज किया जा सके।
Comments
Post a Comment