पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
रांची: झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षकों को सरकार जल्द ही वेतनमान और सेवा स्थायीकरण का तोहफा दे सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारा शिक्षकों के मामले पर शिक्षा सचिव राहुल शर्मा को पूरा प्रस्ताव भेजने को कहा है। यह बैठक सोमवार को ही होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। अब एक-दो दिनों में या फिर अगले सप्ताह इस पर बैठक होगी और निर्णय भी लिया जा सकता है।
पारा शिक्षक वेतनमान, स्थायीकरण और नियमावली को लेकर आंदोलनरत हैं। 17 जनवरी को पारा शिक्षकों ने जहां सत्तापक्ष के विधायकों के आवास के बाहर धरना दिया, वहीं 24 जनवरी को सभी मंत्रियों के आवास के बाहर धरना देने का कार्यक्रम निर्धारित है। पारा शिक्षक जून 2020 को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
5200-20200 का वेतनमान को उच्चस्तरीय कमेटी ने सहमति प्रदान की थी। इसमें उन्हें 2000 से 2400 का ग्रेड पे मिलेगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा पास प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को जहां सीधे वेतनमान का लाभ मिल सकेगा। वहीं बाकी पारा शिक्षकों को इसके लिए परीक्षा देनी होगी। पारा शिक्षकों को तीन बार वेतनमान के लिए परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसमें पास करने पर उन्हें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। अगर पास नहीं करते हैं, तो उन्हें सेवा से नहीं हटाया जाएगा और अभी की भांति मानदेय का ही भुगतान होगा। पहली से पांचवी क्लास के पारा शिक्षकों के लिए एक पेपर की परीक्षा होगी, जबकि छठी से आठवीं में पढ़ाने वाले पारा शिक्षकों के लिए दो पाली में परीक्षा होगी।
11000 टीईटी पास पारा शिक्षकों को सीधे लाभ मिलेगा
पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली और वेतनमान को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से राज्य में करीब 11000 टीईटी पास पारा शिक्षकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अन्य पारा शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी। इसका आयोजन वेतनमान मिलने के दो से तीन महीने के अंदर होगा। पहली से पांचवी के पारा शिक्षकों को निर्धारित वेतनमान के साथ 2000 का ग्रेड पे मिलेगा, वहीं छठी से आठवीं के पारा शिक्षकों को 2400 का ग्रेड पे मिलेगा। वेतनमान लागू होने के 12 साल के बाद उनके ग्रेड पे में भी बढ़ोतरी होगी और इसे बढ़ाकर 2400 व 2800 किया जाएगा। इस दौरान सरकारी शिक्षकों की तरह वार्षिक वृद्धि समेत अन्य भत्ता का भी लाभ दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment