पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) के तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा की
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) के तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। मेयर ने बताया कि 05 दिसंबर 2020 को हरमू मैदान में लोन मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमे रांची नगर निगम क्षेत्र के 2,778 वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि से बिना शर्त के 10,000 रुपये का लोन दिया जाएगा। 05 दिसंबर को हरमू मैदान में आयोजित लोन मेला में 500 लाभुक भाग लेंगे।
समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने रांची नगर निगम क्षेत्र में स्थित 13 रैन बसेरों (आश्रयग्रहों) को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। कहा, सभी रैन बसेरों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए ताकि ठंड के इस मौसम में गरीब व असहाय लोगों को इसका लाभ मिल सके। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। इसे देखते हुए गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए उचित उपाय किया जाए। साथ ही उन्हें ठंड से बचाव के लिए जल्द से जल्द कंबल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराएं। समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने विभागीय अधिकारियों से कौशल विकास योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने मेयर को बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी प्रशिक्षण केंद्र अभी बंद हैं। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों को कैसे शुरू किया जा सकता है, इसकी तैयारी करें। बैठक में उप नगर आयुक्त कुंवर पाहन समेत एनयूएलएम के शाखा प्रभारी व सिटी मैनेजर उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment