पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
आज दिनांक 02/12/2020 दिन बुधवार को 100 बजे वार्ड 47 स्थित तेतरी टोली के समीप न्य
स्वर्णरेखा नगर के निवासीयों के द्वारा श्री संजीव विजयवर्गीय उप महापौर रांची को बुलाया गया
न्यु स्वर्णरेखा नगर के निवासीयों ने प्रगडी पहनाकर उप महापौर रांची श्री सजीव विजयवर्गीय जी
का सम्मान किए। न्यु स्वर्णरेखा नगर के निवासीयो ने अपने मुहल्ले की समस्यायों जिसमें न्यु स्वर्णरखा
नगर में पी0सी0सी0 पथ का निर्माण नाली का निर्माण के साथ साथ मुहल्ले में पानी का पाइप लाइन
नही होने के कारण पुरे न्यु खरिया नगर में पीने के पानी के लिए हो रहे दिक्कत से श्री संजीव
विजयवर्गीय उप महापौर रांची को अवगत कराया।
श्री संजीव विजयवर्गीय उप महापौर रांची ने न्यु स्वर्णरेखा नगर के निवासीयों को
धन्यवाद देते हुए कहे कि वर्तमान समय में पानी का बोरिंग का काम बंद है एक से दो महीने में जैसे
ही बोरिंग का रांची नगर निगम द्वारा शुरू होता है मैं अपने उप महापौर मद से न्यु स्वर्णरेखा नगर में
बोरिंग करवा दूंगा साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान जल्द कराने का प्रयास करूंगा।
मौके श्री पिंटु सिंह, श्री अशोक कुमार, श्री नवीन जी. श्री रमेश जी, श्री विनोद जी. श्री शिव शंकर
जी समेत स्थानीय निवासी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment