पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
धुरकी : जिले के एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोतरे ने मंगलवार को प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर पर्यटन स्थल सुखलदरी में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के मुताबिक बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर एवं एसडीपीओ को अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, अपराध पर नियंत्रण, अवैध धंधा पर पूरी तरह से लगाम लगाने एवं नियमित रूप से वाहन चैकिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही संबंधित पदाधिकारियों के लिये घातक होगी।
मीटिंग में एसपी ने पिछले महीने अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान में बेहतर कार्य करने वाले कुल सात पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए सभी से ऐसा कार्य करने की अपेक्षा रखी।
उन्होंने गढ़वा के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, रंका के थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, गढ़वा अंचल लक्ष्मीकांत, बरडीहा के थाना प्रभारी सुमंत कुमार राय, कांडी के थाना प्रभारी नीतीश कुमार, केतार के थाना प्रभारी राज वल्लभ सिंह, खरौंधी के थाना प्रभारी राहुल मिश्रा को सम्मानित किया।
एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ सुखलदरी जल प्रपात का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह काफी रमणीक के साथ साथ सुकुन देनेवाला स्थल है। इसे विकसित करने के लिये उपायुक्त से वार्ता करने की बात कही।
साथ ही एक जनवरी को पिकनिक मनाने वालों के लिये सुरक्षा तथा बोर्ड लगाने तथा मकर संक्रान्ति के दिन लगने वाले मेला में ट्रैफिक व्यवस्था के साथ सुरक्षा बल लगाने की बात कही।
Comments
Post a Comment