पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
दुमका दौरे के दौरान खिजुरिया स्थित आवास पर बड़ी संख्या में पहुँचे आमजन, मुख्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्याएं
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने सीएसपी संचालक पर कार्रवाई करने का दिया निदेश
दुमका दौरे के दौरान खिजुरिया स्थित आवास पर बड़ी संख्या में आमजन अपनी शिकायत लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुँचे।लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया।सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन, राशन,आवस से संबंधित शिकायत लेकर लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुँचे थे।
इसी दौरान पंचायत-सहारा तालझारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सीएसपी संचालक द्वारा धोखेबाज़ी से दस हज़ार रुपये निकासी कर लेने से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री से की।
महिला ने बताया कि तालझारी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता है लेकिन वह हमेशा अपने जमा राशि की निकासी सीएसपी (तालझारी) से करती है।महिला ने बताया कि खाते से निकासी के लिए सीएसपी संचालक द्वारा अंगूठा लगवाया गया और कहा गया कि राशि 15 दिन बाद मिलेगी,अभी कुछ समस्या है।जब मैंने अपने पासबुक को अपडेट कराया तो पता चला कि राशि की निकासी तो हो चुकी है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने संबंधित अधिकारी को उक्त सीएसपी संचालक के विरुद्ध जल्द से जल्द विधिसम्मत कार्रवाई करने का निदेश दिया है।
Comments
Post a Comment