पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
सैकत चटर्जी
मंगलवार को विश्व एड्स दिवस के मौके पर हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से कठौतिया कोल माइंस, सिक्का व राजहरा में मासुम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने खुद को बचाओ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स से बचने के साथ साथ कोरोना संक्रमण से भी बचने के लिए जागरुक किया. मौके पर खान सुरक्षा पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसपर हम खुद नियंत्रण कर सकते हैं. एड्स को खत्म करने के लिए हम सभी लोगों को चरित्रवान बनने की जरूरत है. हमेशा अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना चाहिए. खान सुरक्षा पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि अभी पूरे कोरोना संक्रमण से भारत सहित पूरा विश्व त्रस्त हैं. इस संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को पूरी तरह से सतर्क व सजग रहने की जरूरत है. सीएसआर हेड विजय तिवारी ने कहा कि कंपनी द्वारा समय समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती है. एड्स जैसी बीमारी को भारत से समाप्त करने के अभियान को सभी लोगों के सामुहिक प्रयास से ही सफल किया जा सकता है. केसी मोदक ने गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. नुक्कड़ नाटक के लेखक व निर्देशक सैकत चटर्जी थे। नाटक में कामरूम सिन्हा, अविनाश तिवारी, सुमित वर्मन, राज प्रतीक पाल, आनंद गुप्ता आदि ने अभिनय किया।
Comments
Post a Comment