पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम से उनके आवास पर मुलाकात की
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम से उनके आवास पर मुलाकात की और झारखंड स्कील डेवलपमेंट पार्टनर एसोसिएसन से प्राप्त पत्र केे तहत मंत्री जी से झारखंड स्कील डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर को पुनः खुलवाने का मांग किया।
श्री जायसवाल ने मंत्री जी को बताया कि झारखंड में स्किल डेवलपमेंट के 300 सेंटर है और राजधानी रांची में तकरीबन 35-40 सेंटर मौजूद है। कोविड-19 की लाॅकडाउन की वजह से सभी स्कील ट्रेनिंग सेंटर ठप पड़े हैं। झारखंड में सीधे तौर से स्कील ट्रेनिंग सेंटर में 5000 एम्प्लाई है और 20,000 ट्रेनर लेने का कार्य चल रहा है जो वर्तमान में पूरी तरह से ठप है।
श्री जयसवाल ने यह भी बताया कि देश के कई राज्यों में स्कील डेवलपमेंट सेंटर को सरकारी गाइडलाइन के तहत खोल दिया गया है लेकिन एक मात्र झारखंड और छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य हैं जहां की सरकार खोलने की अनुमति नहीं दे रही है। इस कारण स्कील डेवलपमेंट के तहत लोगों को प्रशिक्षण एवं रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
मालूम हो कि 2 दिसंबर 2020 को झारखंड स्कील डेवलपमेंट पार्टनर एसोसिएसन के अध्य्क्ष अदिति सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट पियूष किशोरी ने झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल को एक पत्र दिया था जिसमें झारखंड में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलवाने का अनुरोध किया था।
इस मौके पर माननीय मंत्री आलमगीर आलम ने सभी बातों को गंभीरता से सुना तथा कहा कि सरकार प्रयत्नशील है। इस क्षेत्र में जल्द पहल करने के प्रति राज्य सरकार अपना कार्य करेगी।
इस मौके पर झारखंड स्कील डेवलपमेंट पार्टनर एसोसिएसन के अध्य्क्ष अदिति सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट पियूष किशोरी गेरा, विजय कुशवाहा, संजय कुमार, शौर्य वैभव, निरंजन कुमार, रजीव सिंह, अभिषेक, आशीष धार, प्रोफेशनल कांग्रेस रांची के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर , राहुल राय ,अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, आसिफ जियाउल, राजीव चौरसिया , गौरव आनंद , आयुष अग्रवाल ,पुनीत कुमार,सोनू सिंह आदि शामिल थे।
Comments
Post a Comment