पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
हुसैनाबाद अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने सड़को पर वाहन चेकिंग के दौरान जब्त वाहनों की आर्थिक दण्ड निर्धारित कर दिया है।उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद के सड़को कई वाहन मालिक व चालक के द्वारा सड़क परिवहन के नियमावली का उलंघन करते हुए देखे जा रहे है।उन्होंने हुसैनाबाद के बिभिन्न सड़को पर बिशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है।उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान बिना डीएल के वाहन चालक व मालिक वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो 5000 हजार आर्थिक दण्ड देना होगा अगर केवल चालक बिना डीएल का पकड़ा गया तो उसे भी वही आर्थिक दण्ड जमा करना अनिवार्य है।उन्होंने कहा हुसैनाबाद में एक बाइक पर दो से अधिक लोग बैठकर सफर कर रहे या बिना हेलमेट व फेल फिटनेश पर 1000 हजार रुपए जमा करना होगा और तीन माह तक लाइसेंस जमा करना होगा ।बिना परमिट के अगर वाहन पकड़े जाने पर 10000 हजार व बिना निबंधन के 2000 हजार से 6000 हजार की राशि चुकानी पड़ सकती है।वही ओभर लोडेड वाहन पकड़े जाने पर 20000 हजार के साथ पर टन 2000 रुपये का जुर्माना देने का दर निर्धाधित किया है।एसडीओ ने कहा कि हुसैनाबाद में सवारी गाड़ी सीट से अधिक सवारी को बैठा रहे है।उन्होंने कहा कि अगर पकड़े गए तो पर सवारी 200 रुपये और बिना इंश्योरेंश पर 2000 देना होगा।उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद अनुमण्डल क्षेत्र के सभी थाना को निर्देश दिया गया है वाहन चेकिंग अभियान शीघ्र चलावे व निर्धारित दण्ड का अनुपालन हर हाल में होना चाहिए।एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने उक्त आर्थिक दण्ड की एक प्रति सूचना पट पर लगा दिया है।
बॉक्स:नपं व प्रखण्ड में कम्बल उपलब्ध:-हुसैनाबाद अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने कहा कि ठंड को लेकर प्रखण्ड कार्यालय व हुसैनाबाद नगर पंचायत में कम्बल उपलब्ध करा दिया गया है।उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के 22 पंचायतो के 2650 कम्बल उपलब्ध कराया गया है तो वही नगर पंचायत के 16 वार्डो के लिए करीबन 1200 कम्बल उपलब्ध हो चुका है।उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य एवम सभी वार्ड पार्षद को निर्देश दिया गया है कि कम्बल का उठाव कर असहाय,बिधवा व लाचार लोगो के बीच शीघ्र वितरण करे,ताकि ठंड से राहत मिल सके।
बॉक्स:शहर के आठ जगहों पर अलाव की ब्यवस्था:-एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने बताया कि शीतलहर व कड़ाके की ठंड के मद्देनजर शहर के आठ स्थानों एवम सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की ब्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि शहर के पटेल चौक,अम्बेडकर चौक,गॉंधी चौक,मकबरा मोड़,दिनेश चौक,जेपी चौक,स्टेशन परिसर,हरिहर चौक व बस पड़ाव में अलाव जलाया जा रहा है।
Comments
Post a Comment