पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
लातेहार जिले के उपायुक्त अबु इमरान की सार्थक पहल से महुआडांड में JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी) के द्वारा रविवार से कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार योजना के तहत पोषाहार उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
लातेहार जिले के उपायुक्त अबु इमरान की सार्थक पहल से महुआडांड में JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी) के द्वारा रविवार से कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार योजना के तहत पोषाहार उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया गया है... JSLPS के बीपीओ सुजीत कुमार के नेतृत्व में पैकेट बनाकर किया जा रहा है ऑगनबाड़ी केन्द्रों में सप्लाई..., माह अक्टूबर महीने का किया जा रहा है सामग्री का वितरण...बताते चलें कि पिछले दिनों *लॉकडाउन में JSLPS ने रोक लिया नौ हजार 335 गरीबों के मुंह का आहार, नौ महीने से लाभुक अपने हक का कर रहे इंतजार* शीर्षक के नाम से खबर हुई थी प्रकाशित ...जिसपर लातेहार जिले के उपायुक्त अबु इमरान ने संज्ञान में लेकर की सार्थक पहल।
इन सामग्रियों का किया जा रहा है वितरण
प्रत्येक माह / प्रति व्यक्ति
सामग्री- धातृ/गर्भवती - बच्चे 7माह से 3वर्ष
चावल - 2.5kg - 1.25 gm
बादाम - 1kg - 750gm
गुड़- 625gm - 750gm
दाल रहड़- 750gm - 750gm
आलु- 3.125kg - 2.5kg
Comments
Post a Comment