पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
छ्ठी JPSC के मामले में दिलीप कुमार सिंह और अन्य महत्वपूर्ण वाद में विस्तृत बहस हुई।केस में कुछ पेचिदगी उत्पन्न हो गई थी उसे दूर किया गया। कुछ छात्र रिप्रेजेंटेटिव कैपेसिटी में इंटरवेन किए थे और कुछ और चयनित छात्र उसी लॉयर से केस फाइल किए हुए हैं , पेपर पब्लिकेशन होने के बाद। तो चयनित छात्र के वकील साहब यह जानना चाह रहे थे कि क्या उनको भी अलग से वकालतनामा फाइल करना होगा। इस समस्या का निवारण कोर्ट में काफी विस्तृत चर्चा के बाद कर दिया। करीब 265 चयनित छात्रों को पार्टी बनाया गया है। और एक्सचेंज ऑफ प्रोसीडिंग्स कंप्लीट कर लेने को कहा गया है।इसके बाद अब और कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
हालांकि अगली सुनवाई अब18 जनवरी 2021 को होगी।
एक महत्वपूर्ण ऑर्डर यह पास हुआ है कि JPSC को यह डायरेक्शन दिया गया है कि जब तक दिलीप कुमार सिंह केस पूरी तरह डिसाइड ना हो जाए तब तक छठी जेपीएससी से संबंधित कॉपियों को सुरक्षित रखा जाए। ताकि जरूरत महसूस होने पर उत्तर पुस्तिकाओं को साक्ष्य के रूप में कोर्ट में प्रस्तुत किया जा सके।
कई गड़बड़ियों की शिकायत
गौरतलब है कि दिलीप कुमार सिंह तथा अन्य की ओर से याचिका दायर की गयी थी. इसमें कहा गया है कि जेपीएससी ने अंतिम परिणाम जारी करने में बहुत गड़बड़ी की है. जेपीएससी ने पेपर वन (हिंदी व अंग्रेजी) के क्वालीफाइंग अंक को कुल प्राप्तांक में जोड़ दिया है इससे वैसे अभ्यर्थी मेरिट सूची से बाहर हो गये हैं जिन्हें अन्य पेपर में ज्यादा अंक मिले हैं.जबकि यह विज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन है. विज्ञापन में पेपर वन में सिर्फ पास होने का अंक लाना था जिसे प्राप्तांक में नहीं जोड़ा जाना था लेकिन जेपीएससी ने इसे भी कुल प्राप्तांक में जोड़ कर परिणाम जारी किया है.इसके अलावे प्रत्येक पेपर में 40% का पालन नहीं करना और अन्य कई गड़बड़ियां हैं।
वहीं राहुल कुमार वाद भी एक महत्वपूर्ण केस माना जा रहा है,जिसमें 965 को चैलेंज किया गया है।इसकी सुनवाई अलग से होगी।अब अगली सुनवाई 2 फरवरी 2021 मुकर्रर की गई है।यह जानकरी अनिल पन्ना व राज कुमार मिंज ने दी।
Comments
Post a Comment