पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सरना धर्म कोड' पर झारखण्ड में गरमाई राजनीति, भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया धर्मांतरण छिपाने का आरोप
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखण्ड में सरना धर्म कोड को लेकर राजनीति गरमा गई है. एक तरफ सरना बनाम आदिवासी धर्मकोड का मुद्दा गरम हो रहा है तो दूसरी तरफ भाजपा ने इस तमाम मुद्दे को कांग्रेस पार्टी का हिडेन एजेंडा बताकर दीपावली से पहले पॉलिटिकल बम फोड़ दिया है.एक ओर झारखण्ड के अलग-अलग आदिवासी संगठन सरना बनाम आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर आमने-सामने हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा ने इस पूरे मुद्दे के पीछे कांग्रेस पार्टी का हाथ बताया है. भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्मकोड के नाम पर पर्दे के पीछे धर्मांतरण छिपाने का खेल कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखण्ड में आदिवासियों का लगातार ईसाई धर्म में धर्मांतरण किया जा रहा है. भाजपा विधायक ने कहा कि अगर ईसाई मिशनरियों को आदिवासी समाज का विकास करना ही है तो बिना धर्मांतरण के ही उनका विकास क्यों नहीं करते. धर्म कोड के नाम पर झारखण्ड में दोनों राष्ट्रीय पार्टियां आमने-सामने है और एक दूसरे पर जमकर आरोप भी लगा रहे हैं.
Comments
Post a Comment