पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
आनंद कुमार दुबे का रिपोर्ट पाटन
विक्की पांडे पिता का नाम तारा भूषण पांडे है अपने घर से दवा लेने के लिए किशनपुर मेडिकल स्टोर पर आया हुआ था और जाने के क्रम में या हादसा हो गया वहां पर उपस्थित ग्रामीणों कोई भी नहीं बता पाया क्या हादसा कैसे हुआ प्रशासन वहां पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और सुबह मेदनीनगर के मेदनी राय सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा
किशनपुर से पुलिस पिकेट तक जाने वाले सड़क आए दिन लगता है कि मौत का तांडव खेल रहा है वहां से गुजरने वाले क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त है फिर भी आए दिन सड़क हादसा में मरने वालों सिलसिला जारी है प्रशासन से आग्रह है इस सड़क में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए कोई सार्थक प्रयास किया जाए ताकि सड़क हादसा में और किसी भी व्यक्ति का जान से हाथ धोना ना पड़े वहां पर उपस्थित ग्रामीणों का कथन है आए दिन सड़क हादसा बराबर हो रहा है इस हादसा के खबर पाकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सभी पुलिस पिकेट किशुनपुर में पहुंच गए दुखित परिवार को हिम्मत देने की कोशिश की आपको बता दूं कि मरने वाला व्यक्ति विकी पांडे बहुत ही मिलनसार एवं अच्छा व्यक्ति था ग्रामीणों ने पहुंच कर दुखित परिवार को हिम्मत देने की कोशिश खबर को सुनकर करणी पकरी बरडीहा किशनपुर मनिका रबदी चेतमा खाम्ही कुम्हवा आदि अनेकों गांव के शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों का तांता लगा हुआ है किशनपुर क्षेत्र के लिए आए दिन मौत का ही मामले सामने आ रहा है ग्रामीणों का मांग है कि शीघ्र अति शीघ्र प्रशासन अधिकारी इस पर ध्यान दें
Comments
Post a Comment