पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
धनतेरस को ले गुरुवार को महंगाई के बीच बाजार में जमकर धन की बारिश हुई। लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां व फोटो घर-घर ले जाने की लोगों में बेसब्री देखी गई। सोने-चांदी व हीरे के उत्पाद से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रानिक, बाइक समेत अन्य उत्पादों की मांग जोरों पर रही। बाजार सूत्रों के मुताबिक धनतेरस बाजार में 26 करोड़ से अधिक की खरीदारी होने का अनुमान है। इधर सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के भाव गिरने से सोना-चांदी के सिक्के व ज्वेलरी समेत डायमंडल की ज्वेलरी की मांग अधिक रही। महिलाएं व युवतियां कम बजट में भी जेवर खरीदते देखी गई। डायमंड की अंगूठी व टॉप्स की भी डिमांड रही। सोना 75 होलर्माक प्रति 10 ग्राम 43 हजार 900 रुपये, 916 होलमार्क प्रति 10 ग्राम 38 हजार 500 रुपये, चांदी प्रति 10 ग्राम 580 रुपये, नया चांदी का सिक्का 699 रुपये व पुराना चांदी का सिक्का 999 रुपये के भाव में बिका। लोगों ने पूरी आस्था से सोने-चांदी के बने आभूषण व चांदी के सिक्के खरीदे। शहर के सोना महल, कनक मंदिर, मां सावित्री ज्वेलर्स, ओम अलंकार ज्वेलर्स, जय हिद ज्वेलर्स समेत कई स्वर्ण आभूषण दुकानों में ग्राहकों की लाईन लगी रही। आटोमोबाईल प्रतिष्ठान जेपीएस टू व्हीलर्स, शैल यामहा, अर्जुन आटोमोबाईल्स, केटीएम के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इधर इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों एलईडी टीवी, मोबाईल से लेकर वाशिग मशीन, मिक्सी, फ्रिज व अन्य घरेलू उपयोग का सामान लोगों ने खुलकर खरीदा। इलेक्ट्रानिक उत्पादों एलईडी, लैपटाप व कंप्यूटर की मांग अधिक बताई गई। बर्तन बाजार में भी रौनक बरकरार रही। पीतल व कांसा के पूजा बर्तन से लेकर लोगों ने दीपावली के साथ छठ संबंधित बर्तनों की जमकर खरीदारी की। बर्तन दुकान पर धातू के गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति को ग्राहकों ने ज्यादा पसंद किया। स्टील के बर्तनों की भी अच्छी मांग रही। धनतेरस की खरीदारी से महीनों से चली आ रही बाजार की मंदी में उछाल दिखा। ग्राहकों की भीड़ के कारण पूरा बाजार गुलजार रहा। धनतेरस को ले एक दिन पूर्व बुधवार को ही कारोबारी रात भर अपनी-अपनी दुकानों को सजाने में जुटे थे। गुरुवार को दिन के 11 बजे से खरीदारी का सिलसिला शुरू हुआ। यह देर रात तक चला। शाम से लेकर देर रात तक शहर का बाजार ग्राहकों से अटा पड़ा रहा।
Comments
Post a Comment