पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारीकर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से छत्तरपुर एसडीओ/सीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुये शीघ्र स्थानान्तरण करने की मांग किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारीकर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से छत्तरपुर एसडीओ/सीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुये शीघ्र स्थानान्तरण करने की मांग किया है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि पिछले 7 नवम्बर को छत्तरपुर एसडीओ से मिलने का समय हमने फोन पर मांगा था,जिसे उन्होंने अशिष्ठतापूर्वक इंकार कर दिया था।उसी दिन बारा फूलवारी मैदान के सामने होलिकादहन की सर्वे रिकॉर्ड में दर्ज भूमि के अतिक्रमण के खिलाफ 9 नवम्बर को एन०एच०98 जाम की लिखित सूचना लेटरपैड पर एसडीओ कार्यालय में देने के बावजुद भी एसडीओ छत्तरपुर ने आंदोलनकारियों से वार्ता व विधि व्यवस्था संधारण के लिए ना तो कोई दण्डाधिकारी प्रतिन्यूक्त किया और ना ही स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी।यहां तक की अखबार में चक्का जाम की सूचना प्रकाशित होने के बावजुद 9 नवम्बर को एसडीओ व सीओ/बीडीओ कथित बैठक का बहाना बनाकर छत्तरपुर से गायब हो गये।
ज्ञातव्य है कि छत्तरपुर में एसडीओ/सीओ की मिलीभगत से ना केवल होलिकादहन की जमीन बल्कि बड़े पैमाने पर आर्थिक प्रभाव में आकर ऐसे सार्वजनिक जमीनों पर अवैध निर्माण करवाये गये हैं।भ्रष्ट्र एसडीओ/सीओ की युगलबन्दी में संगठित तरीके से सरकारी व सार्वजनिक जमीनों पर अवैध निर्माण कार्यों को अंजाम दिलाया जा रहा है,जो गंभीर चिंता का विषय है।दु:ख की बात है कि जमीन लूट व अवैध कब्जे के खेल में कुछ पत्रकार व जनप्रतिनिधि भी मौन व्रत साधे हुये हैं।
जारी विज्ञप्ति में केन्द्रीय अध्यक्ष श्रीशत्रु ने कहा है कि पूर्व व वर्तमान में पदस्थापित एसडीओ/सीओ/सीआई आदि पदाधिकारियों व राजस्व सेवा के कर्मचारियों की वजह से सरकारी,भूदान,गैरमजरुवा,नदि-नाले व पत्थर-पहाड़ व जंगल झाड़ की जमीनों का बंदरबांट पहले भी किया गया है और हेमन्त सरकार में भी बेरोकटोक जारी है।
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की कमजोर समझ रखनेवाले भ्रष्ट्र एसडीओ ने अगर दण्डाधिकारी प्रतिन्यूक्त कर दिया होता तो आंदोलनकारियों से वार्ता के बाद शायद चक्का जाम की नौबत ही नहीं आती।
यह अत्यंत दु:ख की बात है कि रघुवर सरकार के नक्शे-कदम पर चलकर हेमन्त सरकार में भी उंच्ची बोली लगाकर छत्तरपुर एसडीओ/सीओ जैसे भ्रष्ट्र पदस्थापित पदाधिकारी जनता के सही सवालों का सामना नहीं कर भाग जा रहे हैं।
जल,जंगल,जमीन बचाने के वादे के साथ सत्ता में आये हेमन्त सरकार ने अगर ऐसे महाभ्रष्ट्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो जनता के सामने चक्का जाम व उग्र प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
Comments
Post a Comment