पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. निगम ने शहर के 33 ऐसे तालाबों और अन्य घाटों की सूची तैयार की है, जहां हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग छठ के दौरान लोग अर्घ देने के लिए जुटते हैं. इन घाटों को छठ से पहले तक तैयार करने के लिए निगम ने पदाधिकारी से लेकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है. सबको निर्देश दिया गया है कि हर हाल में सभी घाट को 17 नवंबर से पहले पूरी तरह से तैयार कर सौंप दिया जाये।
इन घाटों को तैयार करेगा निगम : इस वर्ष छठ के लिए निगम द्वारा जिन घाटों को तैयार करने के लिए चिह्नित किया गया है. उसमें कांके डैम, टिकली टोला, मिशन गली, हातमा बस्ती, एदलहातू तालाब, दिव्यायन तालाब मोरहाबादी, तेतर टोली बस्ती, बड़गाईं तालाब, भरमटोली तालाब, पीएचइडी तालाब, न्यू नगर बांधगाड़ी, जुमार नदी, तिरिल तालाब, जोड़ा तालाब बरियातू, यूनिवर्सिटी तालाब बरियातू, भाभा नगर तालाब, डिस्टिलरी तालाब, टुनकी टोला तालाब रिम्स, केतारी बागान, सामलौंग बस्ती, धुमसा टोली तालाब, स्वर्णरेखा घाट नामकुम, बनस तालाब चुटिया, मकचुंद टोली, चडरी तालाब, जेल तालाब, करमटोली तालाब, हटनिया तालाब, बड़ा तालाब, कडरू बस्ती तालाब, जनता फ्लैट चाला नगर, एलआइजी तालाब, मधुकम तालाब, कटहल गोंदा, देवी मंडप सरोवर नगर, धुर्वा डैम व डोरंडा क्षेत्र के कई तालाब व घाट शामिल हैं।
Comments
Post a Comment