पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। ए ए
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
कल दिनांक 15 नवंबर 2020 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म जयंती "जनजातीय गौरव दिवस" के रूप में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान निखिल रंजन जी उपस्थित थे।
प्रान्त जनजातिय कार्य प्रमुख सोमनाथ भगत जी ने कहा "अबुआ दिशुम - अबुआ राज" यानि " हमारा देश - हमारा राज " का नारा देने वाले "धरती आबा"भगवान बिरसा मुंडा जी “जल, जंगल, जमीन और जनजाति अस्मिता के लिए निर्णायक संघर्ष कर ब्रिटिश हुकुमत के दांत खट्टे करने वाले थे। उनका जीवन, संघर्ष का पर्याय है जिसको हम सभी छात्र-छात्राओं को अपनाना चाहिए। उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों से जनजाति समाज को नई दिशा दिखाया। धरती व जंगलों पर जनजाति समाज के अधिकार वापसी के प्रयासों के लिए वह 'धरती आबा 'के नाम से विख्यात हुए।
मौके पर प्रान्त संगठन मंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रान्त उपाध्यक्ष विनोद कुमार एक्का, प्रान्त कार्यालय मंत्री अनिकेत अमन, जिला संगठन मंत्री प्रताप सिंह, जिला संयोजक अनिकेत सिंह,प्रेम प्रतीक, अनुराधा पांडेय, रोमा तिर्की, प्रणव गुप्ता,रवि अग्रवाल, आदित्य सिंह, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment