पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक रासो होटल के सामने हवाई नगर में निरीक्षण के क्रम में एक हाईवा बालू तथा एक turbo stone chips का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक रासो होटल के सामने हवाई नगर में निरीक्षण के क्रम में एक हाईवा बालू तथा एक turbo stone chips का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। साथ ही अवैध भंडारण के जुर्म में 9 व्यक्तियों दिलीप साहू, अशोक साहू, शेखर भगत, अरुण कुमार, हर्कुलस साहू, छट्टन ,कृष्णा, अनिल, उत्तम एवं अन्य पर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पूर्व में भी उक्त क्षेत्र में अवैध भंडारण एवं परिवहन को लेकर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Comments
Post a Comment