पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
पिछले दिनों भारत सरकार ने 118 चाइनीज ऐप्स को बैन किया था जिसमें लोकप्रिय PUBG Mobile भी शामिल था। लेकिन बैन के बाद भी जिन यूजर्स के फोन में यह ऐप पहले से डाउनलोड था, वह इसका उपयोग कर पा रहे थे। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि आज यानि 30 अक्टूबर से भारत में यह गेम पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स डाउनलोडेड गेम का भी उपयोग नहीं कर सकेंगे।
फेसबुक के जरिए की घोषणा
PUBG Mobile ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर घोषणा करते हुए कहा है कि '2 सितंबर, 2020 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतरिम आदेश के बाद Tencent गेम्स भारत में अपनी सभी सर्विस और एक्सेस को 30 अक्तूबर 2020 यानि आज से बंद करने जा रहा है। यूजर की डाटा की सुरक्षा हमेशा से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और हमने हमेशा भारत में लागू डाटा सुरक्षा कानूनों और नियमों का अनुपालन किया है। लेकिन हमें यहां से जाने का बेहद अफसोस है। भारत में PUBG मोबाइल के लिए आपके समर्थन और प्यार के लिए ईमानदारी से धन्यवाद।'
बैन के बाद भी खेला जा रहा था PUBG Mobile
सरकार द्वारा लगाए गए बैन के बाद भी यह गेम कुछ स्मार्टफोन में उपलब्ध था। इस गेम को वह यूजर्स आराम से खेल पा रहे थे जिनके फोन में यह पहले से डाउनलोडेड था। साथ ही इस गेम की APK फाइल को फोन पर डाउनलोड करने के बाद सिंपल इंटरनेट से कनेक्ट करके भी यूजर्स अभी तक इस गेम का लुत्फ उठा रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बैन के बाद भी खेला जा रहा था PUBG Mobile
PUBG Mobile के कुल यूजरबेस का 25 प्रतिशत हिस्सा भारतीय यूजर्स का है। भारत में इस ऐप के बैन होने के बाद कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। इस पर बैन लगने के बाद इस गेम की मार्केट वैल्यू में करीब 34 अरब डॉलर यानि 2,48,000 रुपये की गिरावट देखी गई थी। इस गेम के जरिए कंपनी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करती थी।
Comments
Post a Comment