पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
हाथियो के झुंड ने एक लिया जान,भय में ग्रामीण
चतरा: लवालोंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्तिथ मजडीहा गाँव मे बीते रात हाथियो के झुंड ने एक को पटक -पटक कर जान ले ली!
मिली जानकारी के अनुसार राजेश्वर मोची अपने समधी टीपू मोची के घर से अपने घर पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी गांव लौट रहा था इसी क्रम में लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित मजडीहा गांव के स्कूल के पास जंगली हाथीयों के हमले में उसकी मौत हो गई!
गुस्साए ग्रामीणों ने हाथी के झुंड को आग का लुक्वारी जला कर भगाने की प्रयाश किया तो हाथियों का झुंड ने गरीबो के पांच एकड़ में लगे धान की फसल को नष्ट करते हुए जंगल की ओर चला गया!
ग्रामीणों के अनुसार जंगली हाथियों की संख्या दर्जन भर के करीब बताई जा रही है।
हाथियों के हमले के बाद जब हाथी भगाने के साजो सामान के साथ ग्रमीण इकट्ठे हुए,
तब गांव के ग्रामीणों की भीड़ को देखकर हाथीयों का झुंड ने धान की फसल को रौंदते हुआ सेहदा गांव की ओर चला गया!
एक जमाने मे उस क्षेत्र में नक्सलियों के आतंक का साया रहा करता था!
Comments
Post a Comment