पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज रांची प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज रांची प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा । इसमें पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार पेंशन योजना की त्रुटियों में सुधार करने और पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार राजकुमार सिंह और शाहीन अहमद और दिवंगत पत्रकार पीवी रामानुजम के परिजनों को सरकार के स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया । मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी । मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह, सह सचिव श्री जावेद अख्तर और कार्यकारिणी सदस्य श्री सुनील कुमार सिंह तथा श्री सुनील कुमार गुप्ता शामिल थे।
Comments
Post a Comment