पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने समाहरणालय के सभाकक्ष में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनके मूल्यों को याद किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को हम सभी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहें है,ताकि उनके जीवन के मूल्यों को याद कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। इस दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी देश की वास्तविक ताकत उस देश की एकता में निहित होती है और यदि वहां के नागरिक आपस में एकता एवं एकजुटता के साथ रहे तो देश की अखंडता को आसानी से बरकरार रखा जा सकता हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में लौह पुरुष ने अपनी दूरदर्शिता एवं निर्णयों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की समझ बूझ और साहस का ही नतीजा है कि इतनी विविधता के बावजूद देश एक सूत्र में बंधा रहा तथा पूरे विश्व मे हमारा देश सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है।
उपायुक्त ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ
मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।
इसके अलावा उपायुक्त ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री,इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि
देश को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पूर्व प्रधानमंत्री का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मौके पर डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो,स्थापना उप समाहर्ता निशा तिर्की,सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह तथा जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment