पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
भवनाथपुर से काट कर कांडी प्रखंड में शामिल तीन पंचायतों हरिहरपुर, मझिगांवा और डुमरसोता का ऑनलाइन राजस्व भुगतान का मामला साफ हो गया। उक्त पंचायतों का राजस्व रसीद नहीं कटने से पंचायत के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। हिन्दुस्तान के 13 अक्टूबर के अंक में कांडी में शामिल तीन पंचायतों की नहीं कट रही राजस्व रसीद शीर्षक से संबंधित खबर प्रकाशित हुई थी। मामला प्रकाश में आने के बाद डीसी राजेश कुमार पाठक ने उसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए राजस्व रसीद काटने में आ रही अड़चनों को दूर कराया।
मामले में बीडीओ सह सीओ जोहन टुडू ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद डीसी की पहल पर झारभूमि पोर्टल से पेमेंट वाली साइट को जोड़ दिया गया है। उससे उक्त पंचायतों के लोगों का राजस्व रसीद कटने में आ रही परेशानी इसके साथ ही दूर हो गई है। उससे पहले राजस्व रसीद नहीं कटने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही थी। वहीं जमीन की खरीद बिक्री से सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी कमी आ रही थी। उसके अलावा हल्का नंबर 10 के दर्जन भर गांवों का ऑनलाइन जमीन की रसीद भी नहीं कट पा रही थी। निजी और अन्य कार्य के लिए रसीद कटवाने के लिए लोग हर दिन प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काट रहे थे।
क्या था मामला
झारखंड कैबिनेट ने 16 जनवरी 2017 को भवनाथपुर प्रखंड से काटकर हरिहरपुर, मझिगांवा और डुमरसोता पंचायत को कांडी प्रखंड में शामिल कर दिया था। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ विभागों का कामकाज उक्त पंचायत का कांडी प्रखंड से शुरू किया गया। पिछले साल उक्त तीनों पंचायतों से जुड़े अंचल का काम भी शुरू हुआ। उसके बावजूद झारभूमि पोर्टल से उक्त तीनों पंचायतों को भवनाथपुर अंचल से काटकर कांडी अंचल में चढ़ा दिया गया। मार्च 2020 से उक्त पंचायतें झारभूमि पोर्टल पर दिखने लगीं पर पेमेंट भुगतान का पोर्टल पर सुधार नहीं किया था। उक्त कारण ऑनलाइन रसीद काटने का कार्य अप्रैल 2020 से लटका हुआ था।
Comments
Post a Comment