पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
मलमास की अंतिम सोमवारी पर बाबा दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इनमें बिहार के साथ उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। प्रातः 4.15 बजे बाबा वैद्यनाथ मंदिर का पट खुलने के पश्चात सीमित संख्या में तीर्थपुरोहितों के साथ कांचा जल पूजा हुई।
इसके बाद सुबह 4.30 से 5.15 तक विधिवत बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की गई। आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह छह से दोपहर दो बजे तक बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित कर प्रति घंटे अधिकतम 125 की संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई। दंडाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने स्वास्थ्य संबंधी सभी मानकों के साथ सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को बाबा का दर्शन कराया गया।
एक हजार श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ का दर्शन किया। मलमास को उत्तम मास माननेवाले उत्तर प्रदेश की विभिन्न जगहों से श्रद्धालु अपनी गाड़ियों से बाबानगरी पहुंचे। शिवगंगा में स्नान के बाद सभी कतारबद्ध होते रहे। भक्तों की भीड़ बढ़ने के कारण जलार्पण के लिए उनकी कतार क्यू कॉम्पलेक्स के बाहर से शिवगंगा के नजदीक तक पहुंच गई। सभी ने बोल-बम का उद्घोष कर अपनी बारी का इंतजार किया। भक्तों की भीड़ बढ़ने के कारण शिवगंगा व बाबा मंदिर के नजदीक की गलियों व बाजार में रौनक दिखी। बताते चलें कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मंदिर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा को ही लागू रखा गया है। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बुजुर्ग, बीमार, बच्चे, स्वास्थ्य लाभ ले रहीं महिलाएं को अभी मंदिर आने और दर्शन करने से बचने का आग्रह किया जा रहा है। विधि-व्यवस्था व सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के अलावा मंदिर प्रांगण में दंडाधिकारी, पुलिस बल व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। थर्मल स्कैनर से स्कैन के बाद मास्क का उपयोग कराते हुए व सेनेटाइज्ड कर मानसिंघी फुटओवर ब्रिज से बाबा मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है।
Comments
Post a Comment