पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
रांची और आसपास के इलाके में सुबह से मौसम साफ है। हालांकि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया हैं कि रांची समेत आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। इससे दिन में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से शहर में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की पूरी संभावना है। वहीं शनिवार को रांची में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 2 और 3 अक्टूबर को विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जताई गयी है। रांची में बुधवार को सुबह हल्के बादल छाने के बाद दोपहर में मौसम साफ रहा। लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
इस दौरान रातू रोड, हरमू, बरियातू, पंडरा, मोरहाबादी, लालपुर, कोकर, हटिया समेत अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। वहीं अपर बाजार, लोअर बाजार, खेलगांव आदि जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चास में 35.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वही राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के 22.3 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवा के निम्न स्तर के बदलाव, नमी की मात्रा में कमीसे राज्य में वर्मतान में भारी बारिश के संकेत नहीं है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के और कुछ भागों, पंजाब के शेष हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से वापसी कर गया है।
Comments
Post a Comment