पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार जिले में आधार सीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में e-Pos के माध्यम से 31 अक्टूबर तक आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि विभागीय एवं निदेशालय स्तर से आधार सीडिंग कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। ऐसे में शेष बचे हुए लाभुकों का आधार सीडिंग का कार्य कराने हेतु कैंप आयोजित करें तथा जिन लोगों के पास आधार उपलब्ध नहीं है उनका आधार कार्ड बनवाते हुए आवेदन कराकर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए 31 अक्टूबर तक आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया है।
Comments
Post a Comment