पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
झारखंड में 1400 खुदरा शराब कारोबारी धंधा छोड़ने को हुए मजबूर, सरकार को भेजा त्राहिमाम संदेश
शराब कारोबारियों ने सरकार से तीन मांग की है।
शराब कारोबारियों का कहना है कि कोरोना काल में शराब (Liquor) की बिक्री 30 से 40 फ़ीसदी तक गिरी है. लोगों के पास पैसे नहीं हैं कि वह शराब खरीद सके. जबकि दूसरी ओर सरकार अपना रेवेन्यू लगातार बढ़ाती जा रही है।
झारखंड में खुदरा शराब विक्रेता (Wine Seller) अब लाइसेंस के साथ अपने कारोबार को सरेंडर करने का मन बना चुके हैं. रांची में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ ने अपने नुकसान और दर्द को सरकार (Hemant Government) के सामने रखा. शराब कारोबारियों ने राज्य में वैट (VAT) की दर को 50 से 75 फीसदी करने का विरोध किया।
शराब कारोबारियों ने सरकार के सामने मुख्य रूप से अपनी तीन मांगें रखीं. जिसमें पहली, शराब की बिक्री के अनुरूप ही राजस्व ली जाए. दूसरी, अनुज्ञाधारी से 5% पेनाल्टी घटाकर 0.5% फ़ीसदी हो. तीसरी, कोरोना काल में 10% फ़ीसदी स्पेशल एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की गई।
रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में पहुंचे प्रदेश भर के करीब 150 लाइसेंस धारी शराब कारोबारियों ने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं देती है, तो ऐसी हालत में सभी शराब कारोबारियों को व्यापार सरेंडर करने की अनुमति दी जाए।
झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ के महासचिव निशांत सिंह ने बताया कि कोरोना काल में सरकार ने अपना रिवेन्यू फिक्स रखा है, जबकि शराब कारोबारियों को उठाव के अनुसार बिक्री नहीं हो पा रही है. ऐसे में उन्हें हर महीने पेनाल्टी भरनी पड़ रही है, जो कि उनकी क्षमता से कहीं ज्यादा है।
कोरोनाकाल में शराब की बिक्री 30 से 40 फ़ीसदी गिरी।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में शराब की बिक्री 30 से 40 फ़ीसदी तक गिरी है. लोगों के पास पैसे नहीं हैं कि वह शराब खरीद सके. जबकि दूसरी ओर सरकार अपना रेवेन्यू लगातार बढ़ाती जा रही है. इसका भार सीधे शराब कारोबारियों पर पड़ रहा है।
झारखंड में करीब 1450 लाइसेंस धारी शराब कारोबारी हैं, जो इन दिनों सरकार की नीतियों के कारण नुकसान झेलने को मजबूर हैं. और अब अपना कारोबार सरेंडर करने की स्थिति में आ चुके हैं।
Comments
Post a Comment