पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
बिहार में शराबबंदी के बाद झारखंड के रास्ते हो रही शराब की तस्करी में चुनाव आते ही तेजी आ गई है। बिहार की सीमा से सटे झारखंड के 10 जिले शराब तस्करी के लिए हॉट प्वाइंट बने हुए हैं। बिहार के चुनाव में अवैध शराब की मांग बढ़ी है और बताया जा रहा है कि ऐसे शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा है। पिछले एक महीने के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर बिहार भेजी जाने वाली शराब की खेप पकड़ी गई है।
अगर शराब के तस्कर पकड़े भी जाते हैं तो वे तस्करी के लिए नया रास्ता खोज लेते हैं। शराब की तस्करी और नकली शराब के निर्माण में लिप्त ऐसे ही 165 तस्करों की सूची खुफिया विभाग ने तैयार कर संबंधित जिलों के उपायुक्त, एसपी व उत्पाद विभाग की टीम को सौंपी थी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद से लगातार अभियान भी चल रहा है और कई पकड़े भी जा चुके हैं, लेकिन तस्करी रोके नहीं रुक रही है। वहीं तस्करी करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
जंगलों-झाडिय़ों में बन रही नकली शराब
जंगल, झाडिय़ों के अलावा गंदी जगहों पर भी चोरी छिपे शराब तैयार हो रही है। शराब बनाने का जो तरीका है, वह बेहद खतरनाक है। यही कारण है कि आए दिन जहरीली शराब पीने से मौत के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में रांची के पिठोरिया में नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें नकली शराब की बोतलों पर ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगाकर बाजार में खपाया जा रहा था।
इसी तरह लोहरदगा व अन्य जगहों से भी नकली शराब के धंधे का खुलासा हुआ है। इसी वर्ष फरवरी 2020 में गिरिडीह जिले के देवरी व सरिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 11 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इससे पूर्व 2018 में रांची के गोंदा व 2017 में डोरंडा में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोग मरे थे।
बिहार कनेक्शन वाले तस्करों की तलाश
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड से बिहार में अवैध तरीके से शराब खपाने वाले तस्करों की खोज जारी है। दोनों राज्यों की सीमा पर पूर्व में पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर कुछ शातिरों के नाम सामने आए थे, जिनकी जानकारी ली जा रही है। पूर्व में झारखंड स्टेट बिवेरेज कारपोरेशन लिमिटेड के खूंटी स्थित डिपो मैनेजर भी झारखंड से बिहार में अवैध तरीके से शराब की तस्करी करते पकड़े गए थे। ऐसे कई नाम विभाग को मिले हैं, जिनकी छानबीन चल रही है।
यहां अवैध शराब के इतने कारोबारी
रांची (70), जमशेदपुर (12), हजारीबाग (03), गिरिडीह (02), कोडरमा (15), धनबाद (27), बोकारो (10), पलामू (06), गढ़वा (16), व साहिबगंज (15)।
Comments
Post a Comment