पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालन बनाने हेतु दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
जिले में दो परीक्षा केंद्रों पर JEE परीक्षा संचालित
जिले में JEE परीक्षा देने आये विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा होटल की सुविधा उपलब्ध कराया गया
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित JEE मेंस 2020, परीक्षा दिनांक 01 सितंबर से 06 सितंबर, 2020 तक चास अनुमंडल अंतर्गत दो केंद्रों पर भी आयोजित किया गया है। उक्त परीक्षा हेतु ION Digital Zone, Bokaro Zest Techno Service, जोधाडीह मोड़ चास एवं Alpha ICT Center Bokaro Eduction Trust Campus, Chiksia, Chas को केंद्र बनाया गया है।
जिले में JEE परीक्षा देने आये विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा होटल की सुविधा उपलब्ध कराया गया
JEE (मेंस 2020) परीक्षा हेतु बोकारो जिले में दोनो परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में लिया जा रहा है जिसमें कुल 170 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गए। उक्त दोनों परीक्षा हेतु कुल 263 परीक्षार्थी को शामिल होना था। JEE परीक्षा के लिए बोकारो जिले में विद्यार्थियों के लिए होटल की सुविधा उपलब्ध कराया गया है, जिसमे चास अंतर्गत होटल नरेश, होटल कर्तव्य, होटल राहुल, होटल वीणा रिजेंसी, होटल वैभव, होटल गोल्डेन रिजेंसी, होटल Casablanca, बोकारो स्टील सिटी अंतर्गत हंस रिजेंसी, होटल रिलायंस, होटल मोती महल, होटल ब्लू डायमंड, होटल आनंद, होटल हिलतोप, होटल युवराज एवं होटल ज़ायका रिसोर्ट शामिल है। जहाँ सुविधा जिला प्रशासन द्वारा एवं होटल का बिल व अन्य भुगतान विद्यार्थी स्वयं देंगे। जिला प्रशासन द्वारा बस की भी व्यवस्था किया गया है जो विद्यार्थियों को होटल से उठाकर परीक्षा केंद्र तक ले जाएगा एवं वापस होटल पहुंचाया जाएगा। उक्त परीक्षा में कोविड-19 पॉजिटिव विद्यार्थियों के लिए अलग से केविन बनाया गया है जो पूरी तरह से ट्रांसपरेंट है। वहां सरकार द्वारा जारी SOP के साथ परीक्षा लिया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्र पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस आदि की उपस्थिति है ताकि किसी को असुविधा ना हो।
परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालन बनाने हेतु दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु दो दंडाधिकारियो की प्रतिनियुक्त की गई है, जिसमें ION Digital Zone, Bokaro Zest Techno Service, जोधाडीह मोड़ चास के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी बोकारो श्रीमती मनीषा वत्स एवं Alpha ICT Center Bokaro Eduction Trust Campus, Chiksia, Chas के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी बोकारो श्री जयंत जोरोम लकड़ा है। पहले दिन परीक्षा दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।
Comments
Post a Comment