पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
यूएस - इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के तीसरे एनुअल लीडरशिप समिट का आज आयोजन हो रहा है. इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य भाषण देंगे
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
सुप्रीम कोर्ट में आज लोन मोरटोरियम मामले में सुनवाई होगी. RBI की तरफ से शुरू किए गए लोन मोरटोरियम पर ब्याज माफी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कुछ याचिका दायर की गई है. जिस पर यह सुनवाई हो रही है. याचिकाकर्ताओं की मांग है कि लोन मोरटोरियम के दौरान उन्हें EMI ना चुकाने की जो छूट दी गई थी उस पर ब्याज ना वसूला जाए।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) आज एनडीए में शामिल होगी. जीतन राम मांझी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी. 'हम' के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बुधवार को बताया था कि गुरूवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा NDA का हिस्सा बनेगी, इसकी घोषणा जीतन राम मांझी खुद करेंगे।
दिल्ली हाईकोर्ट ने वाईएसआर कांग्रेस की मान्यता खत्म करने के संबंधी दायर याचिका पर आज जवाब दाखिल करने का अंतिम दिन है. जस्टिस जयंत नाथ की बेंच ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करते हुए 3 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था. याचिका अन्ना वाईएसआर कांग्रेस ने दायर किया था. याचिकाकर्ता की ओर से वकील मीनाक्षी अरोड़ा और विपिन नायर ने कहा कि अन्ना वाईएसआर कांग्रेस पार्टी एक रजिस्टर्ड पार्टी है. इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2015 को किया गया था।
कोरोना के रोकथाम को लेकर किए जा रहे उपायों की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार की एक टीम आज झारखंड आ रही है. यह टीम रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में 10 दिनों तक रह कर जिले में अवस्थिति कोविड सेंटरों के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन का भी निरीक्षण करेगी।
झारखंड के आंगनबाड़ी कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा. शुक्रवार को भी की आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और पोषण सखियों ने कई जिलों में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया था. जनवरी 2018 में किए गए समझौते को लागू नहीं करने के कारण आंगनबाड़ी कर्मचारी आक्रोशित हैं।
आज झारखंड हाई कोर्ट में साइबर मामलों के कई अपराधियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. इसे लेकर जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत में याचिका सूचीबद्ध है।
आज झारखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दी चेतावनी दी है और लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है।
दिल्ली नगर निगम के ग्रुप डी के सभी कर्मचारी आज हड़ताल पर जा सकते हैं. वे अपनी कई मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट फारुख को दिल्ली दंगों में मिली जमानत पर आज फैसला कर सकता है।
Comments
Post a Comment